Daily Horoscope
✕

दुबई में दिल्ली से पहली बार हारी हैदराबाद, यह रहीं मैच की 10 बड़ी बातें

Updated: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (23:56 IST)
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में कोई खास अचरज फैंस को नहीं हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को 135 रनों तक रोक दिया और सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा कर यह लक्ष्य आसानी से पा लिया।

अंकतालिका की बात करें तो दिल्ली अब सबसे ऊपर है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद सबसे नीचे हैं। जान लेते हैं इस एकतरफा मैच की 10 बड़ी बातें।


1) दुबई के मैदान पर यह दिल्ली की हैदराबाद पर पहली जीत है।

2) इस मैच में एक बार फिर किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं बनाया। आईपीएल के दूसरे भाग का यह ऐसा दूसरा मैच है।

3) रबाड़ा और नोर्तजे ने मिलकर 5 विकेट लिए। यूएई में इन दोनों तेज गेंदबाजों की जोड़ी ने आईपीएल 2020 में 52 विकेट निकाले थे।

4) नोर्तजे ने 151 किमीं प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। वह इस सत्र में 4 बार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं।

5) तालिबान के कब्जे के बाद राशिद खान पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आए।

6) शिखर धवन  ने आईपीएल 2021 में 400 रनों का आंकड़ा पार किया।

7) दिल्ली कैपिटल्स के दोनों विकेट कैच आउट हुए।

8) श्रेयस अय्यर ने जोरदार वापसी की और मैच के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 47 रन बनाए।

9) स्ट्राइक रेट के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से केन विलियमसन ने चौथी सबसे धीमी पारी खेली।

10) डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने कगीसो रबाड़ा।

Show comments

सभी देखें

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

Jio IPO ने रचा इतिहास, 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन, ₹7.40 लाख करोड़ की बोलियों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अगला लेख