Hanuman Chalisa

IPL : शेन वॉटसन ने तेजी से रन जुटाने के लिए डु प्लेसिस का शुक्रिया अदा किया

शनिवार, 11 मई 2019 (18:11 IST)
विशाखापट्टनम। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सलामी बल्लेबाजों के अर्द्धशतकों की मदद से आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स पर 6 विकेट से जीत हासिल की और शेन वॉटसन ने शुरू में तेजी से रन बटोरने के लिए फाफ डु प्लेसिस का शुक्रिया अदा किया, क्योंकि इससे उन्हें क्रीज पर जमने का समय मिल गया। 
 
'मैन ऑफ द मैच' डु प्लेसिस ने कहा कि हमने मैच से पहले इसके बारे में बात की थी। पिछले 5-6 मैचों में अच्छे रन नहीं जुटा सका। बतौर टीम हम बड़े मैचों में जीत हासिल करने के लिए काफी आत्मविश्वास से भरे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हम यह भी जानते हैं कि हमारी मजबूती इन साझेदारियों को बनाने में ही है। अगर हम 3-4 ओवर तक बिना रन बनाए रहते हैं तो हमारे पास निचला क्रम और मध्यक्रम है, जो हमें वापसी कराता है। 
 
डु प्लेसिस ने कहा कि वाटो (वॉटसन) ने मुझे शुरू में तेजी से रन बनाने के लिए शुक्रिया कर दिया, क्योंकि इससे उसे क्रीज पर टिकने का समय मिल गया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख