suvichar
✕

IPL 2019 : मोहम्मद कैफ बोले, खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखेंगे और अगले मैचों में वापसी करेंगे

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (22:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा है कि टीम के खिलाड़ी अपनी गलतियों से सबक सीखेंगे और अगले मैचों में वापसी करेंगे।
 
कैफ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर बुधवार को कहा कि मोहाली में पंजाब टीम के खिलाफ निराशाजनक नतीजे के बाद दिल्ली गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ फिरोज शाह कोटला मैदान में वापसी करेगी।
 
उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली की पारी के ढह जाने पर कहा कि हमें पता है कि पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ जैसे बल्लेबाज हमारे शीर्ष क्रम में हैं लेकिन हमारे मध्यक्रम में भी अनुभवी बल्लेबाज हैं, जो अंत में मैच जितवा सकते हैं।
 
कैफ ने कहा कि टीम मैच को समाप्त करने के लिए क्रिस मोरिस और कोलिन इंग्राम पर बहुत निर्भर करती है लेकिन दुर्भाग्यवश मोरिस पिछले मुकाबले में रनआउट हो गए थे। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी मैदान पर अपनी गलतियों से सीखेंगे और आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमने अभी 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 2 हारे और 2 जीते हैं, इसके बावजूद हम अभी अच्छी स्थिति में हैं। हालांकि पिछले मैच के नतीजे से हम बेहद नाखुश हैं, क्योंकि हम उसे आसानी से जीत सकते थे लेकिन आईपीएल की यही खूबसूरती है कि आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते।
 
कैफ ने कहा कि फिनिशर्स और निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए पारी के अंत में आकर खेलना बेहद कठिन होता है। उनके पास माहौल के अनुकूल होने का समय नहीं होता है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख