dipawali
✕

वार्न के ट्वीट पर स्टोक्स ने कहा, वह मांकड़िंग से आउट नहीं करेंगे

Updated: मंगलवार, 26 मार्च 2019 (20:16 IST)
नई दिल्ली। शेन वार्न ने पूछा कि जो सब रविचंद्रन अश्विन का समर्थन कर रहे हैं, वो क्या बेन स्टोक्स द्वारा विराट कोहली को ‘मांकडिंग’ आउट करने के फैसले से सहमत होंगे। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने इस मुद्दे पर विराम लगाते हुए कहा कि वह कभी भी इस तरह का कदम उठाने का प्रयास भी नहीं करेंगे। 
 
अश्विन की आलोचना करते हुए राजस्थान रायल्स के ब्रांड एम्बेसडर वार्न ने ट्वीट किया, ‘अगर बेन स्टोक्स भी वही करता जो अश्विन ने किया, वो भी विराट कोहली के साथ तो क्या यह ठीक होता?’ 
 
आईपीएल में राजस्थान रायल्स के लिए खेलने वाले स्टोक्स ने इसका जवाब देते हुए लिखा, ‘उम्मीद है कि मैं विश्व कप फाइनल में खेल रहा हूं और अगर जब मैं गेंदबाजी कर रहा हूं और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहा है तो मैं कभी भी ऐसा नहीं करूंगा। मैं इस चीज को स्पष्ट कर रहा हूं।’ 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख