Daily Horoscope
✕

आईपीएल में दिखा सुपर ओवर का रोमांच, छा गए दिल्ली के कैगिसो रबादा

Updated: रविवार, 31 मार्च 2019 (08:42 IST)
आईपीएल 2019 में दिल्ली डेयर डेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शनिवार को खेला गया मैच रोमांच की सारी हदें पार कर गया। जीत के लिए 186 रन के विशाल लक्ष्य के करीब पहुंचकर दिल्ली कुलदीप यादव के आखिरी ओवर में 6 रन नहीं बना सकी। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा और मैच सुपर ओवर तक खिंचा।
 
केकेआर के लिए यह ओवर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला। सुपर ओवर में दिल्ली के लिए ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और शॉ मिलकर 10 रन बना ही सके जबकि अय्यर का विकेट भी प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया।
 
अब केकेआर के सामने मात्र 11 रनों का लक्ष्य था और ‘हिटमैन’ आंद्रे रसेल और कप्तान दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए उतरे। इस विकट स्थिति में दिल्ली के कप्तान ने कागिसो रबाडा को गेंद थमाई और उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया।
 
रसेल ने रबादा की पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद खाली चली गई। रबादा की तीसरी गेंद पर रसेल बोल्ड हो गए। इसके बाद कार्तिक और रॉबिन उथप्पा कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम इस ओवर में मात्र 7 रन ही बना सकी। 
 
अपने सुपर ओवर से रबादा सोशल मीडिया पर भी छा गए। सिद्धार्थ वैद्यनाथन ने ट्वीट कर कहा कि यार्कर सबसे कठिन गेंद होती है और रसेल सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। रबादा पहले भी एक गलत यॉर्कर फेंक चुके थे और रसेल यॉर्कर की भी उम्मीद कर रहे थे। सब कुछ गलत हो सकता था लेकिन रबादा ने कहा कि मैं तुम्हें दिखाता हूं। यहीं तेज गेंदबाजी है। 
 
हर्ष भोगले ने भी ट्वीट कर कहा कि क्या गेम था। मैंने सोचा कि प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर के लिए जबरदस्त ओवर फेंका लेकिन रबादा का क्लास देखने लायक था। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख