Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

IPL में इन दिनों अपनी गेंदबाजी से सभी को मुरीद कर रहे है राशिद

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (20:15 IST)
आईपीएल 2019 के इस महाकुंभ में सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने और अपने खेल को निखारने के लिए नए नए तौर तरीके आजमा रहे हैं। ऐसा ही कुछ सनराइजर्स हैदराबाद की और से खेल रहे स्पिन गेंदबाज राशिद खान भी कर रहे हैं। 
 
अफगानिस्तान के राशिद खान इन दिनों आईपीएल में अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कहा जा रहा कि वे 5 तरह की गेंदें डालकर कर बल्लेबाजों के ऊपर कहर बरपा रहे हैं।

राशिद नेट्स पर अलग-अलग तरह से गेंदबाजी का अभ्यास करके काफी पसीना बहा रहे हैं और इसका असर मैदान पर भी दिखने लगा है। इसमें सबसे अहम भूमिका उनकी रफ्तार की मानी जा रही है। 
 
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डीन जोन्स ने राशिद से पूछा कि आप इन दिनों 5 तरह की गेंदें कैसे कर रहे हैं? तो उन्होंने जवाब दिया कि वे नेट्स पर गेंदबाजी कर जमकर पसीना बहा रहे है और उसमें उनकी रफ्तार अहम भूमिका निभा रही है। राशिद का कहना है कि वह अच्छी गेंदबाजी करेंगे तो उनके सामने कितना भी बड़ा बल्लेबाज क्यों न हो, उसे भी धूल चटा सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख