Hanuman Chalisa

IPL में इस कारनामे से रोहित शर्मा बन गए देश के तीसरे और दुनिया के आठवें बल्लेबाज

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (18:55 IST)
नई दिल्ली। गुरुवार की रात मुंबई इंडियंस के लिए दोहरे जश्न की रात थी। पहली यह कि वह दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल-12 में टॉप पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स (14 अंक) से ठीक बाद यानी दूसरे नंबर पर 12 अंकों के साथ पहुंच गई। और दूसरी यह कि कप्तान रोहित शर्मा देश टी-20 फॉर्मेट में 8 हजार रन बनाने वाले देश के तीसरे और दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं।
 
फिरोजशाह कोटला मैदान पर रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 22 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली। इस मैच में जैसे ही रोहित ने 12वां रन बनाया, वे टी-20 में 8 हजार रन बनाने वाले देश के तीसरे बल्लेबाज बन गए।
 
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट कहे जाने वाले टी-20 में रोहित से पहले 8,000 रन की उपलब्धि अर्जित करने वाले बल्लेबाज हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना। विराट के नाम 8,183 और और रैना के नाम 8,216 रन दर्ज हैं।
 
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपने 307वें मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। मुंबई को आईपीएल में 3 बार चैंपियन बना चुके रोहित ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले तक टी-20 में 6 शतक और 53 अर्द्धशतक बनाए हैं।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख