Hanuman Chalisa
✕

करारे शॉट के उस्ताद कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी में दिखी असीम प्रतिभा

Updated: बुधवार, 1 मई 2019 (20:56 IST)
मुंबई। कीरोन पोलार्ड खुद करारे शॉट लगाने पर भरोसा रखते हैं और उन्होंने बुधवार को मुंबई इंडियंस के अपने साथी हार्दिक पांड्‍या के छक्के जड़ने की कला की तारीफ करते हुए कहा कि इस ऑलराउंडर में काफी प्रतिभा है। 
 
पोलार्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर पांड्‍या के बारे में कहा, वह छरहरे बदन के हैं  लेकिन लंबे शॉट लगाते हैं। अगर वह अच्छी तरह अभ्यास करना जारी रखते हैं और क्रिकेटर के तौर पर खुद में सुधार करते हैं तो आप उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी अच्छा खेलता हुआ देखेंगे।
 
पांड्‍या ने अभी तक 12 मैचों में 355 रन बनाए हैं, जिसमें 27 छक्के और 25 चौके शामिल है। उन्होंने ज्यादातर रन पारी के अंतिम क्षणों में बनाए हैं और अंतिम बार उन्होंने ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 34 गेंद में 91 रन की आक्रामक पारी खेली थी। 
 
पोलार्ड ने कहा कि हार्दिक कुछ अलग अभ्यास नहीं कर रहे हैं। यह अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की बात है। निश्चित रूप से वह जिस तरह की स्थिति में होते हैं तो वहां गेंद को हिट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता और उन्होंने अपना पावर-गेम भी दिखाया है, इसलिए यह उनके लिए अच्छा है। मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैचों में उन्होंने बड़े शॉट से मैच का अंत किया।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख