Hanuman Chalisa
✕

धोनी कमर दर्द से परेशान, फिटनेस को लेकर कही यह बड़ी बात

Updated: बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (11:03 IST)
चेन्नई। लंबे समय से कमर की तकलीफ से जूझ रहे महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि विश्व कप को ध्यान में रखकर उन्हें एहतियात बरतनी होगी। उन्होंने कहा ‍कि फिट होने का इंतजार करेंगे तो दो मैचों के बीच पांच साल का अंतर आ जाएगा। 
 
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने कहा कि कमर में जकड़न है लेकिन अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद पर छह विकेट से मिली जीत के बाद कहा, 'कमर की हालत पहले से बेहतर है लेकिन विश्व कप को देखते हुए कोई जोखिम नहीं ले सकता। वह बहुत महत्वपूर्ण है।' 
 
धोनी ने कहा कि शीर्ष स्तर पर हर खिलाड़ी किसी न किसी फिटनेस समस्या से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, 'इस स्तर पर ऐसी समस्यायें आती रहती है। आप पूरी तरह फिट होने का इंतजार करेंगे तो दो मैचों के बीच पांच साल का अंतर आ जाएगा।' (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख