dharma sangrah
✕

नाम बड़े दर्शन छोटे, बेन स्टोक्स बने राजस्थान के गले की हड्डी

Updated: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (18:16 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स का यह सीजन खासा बुरा गया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अभी तक सिर्फ एक जीत ही टीम के खाते में आयी है। यह जीत बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ आयी थी। कल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हो रहे मुकाबले में राजस्थान अच्छी स्थिती में थी लेकिन बेन स्टोक्स के आखिरी ओवर में मैच चेन्नई के पक्ष में चला गया। 
 
बेन स्टोक्स आखिरी ओवर में 18 रन डिफेंड नहीं कर सके जिसमें से आधे ओवर में धोनी आउट हो चुके थे। ऐसा पहली बार नहीं है कि बेन स्टोक आखिरी ओवर में ज्यादा रन डिफेंड करने में नाकाम रहे। इस ओवर में उन्होंने दो छक्के तो खाए ही साथ ही एक नो बॉल और एक वाइड गेंद भी की।
 
इससे पहले भी वह इंग्लैंड के लिए टी-20 विश्वकप 2016 में 19 रन डिफेंड नहीं कर पाए थे। कार्लोस ब्रेथवेट ने उनके ओवर में 4 लगातार छक्के मारकर वेस्टइंडीज को कप जिता दिया था।
 
हैरानी की बात यह है कि अब भी विश्वक्रिकेट में इनको सबसे बड़े ऑलराउंडर की उपाधि प्राप्त है।  इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि अपने अपने पहले आईपीएल सीजन में ही वह रिकॉर्ड 14 करोड में खरीदे गए हैं। यही नहीं आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने भी इन्हें महंगे दामों में खरीदा है और रीटेन किया है । वह भी तब जब इनका पिछला सीजन काफी खराब रहा है।पिछले सीजन में स्टोक्स ने 13 मैचों में महज 196 रन बनाए थे और सिर्फ 8 विकेट लिए थे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख