Daily Horoscope
✕

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे कोहली

Updated: शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (21:50 IST)
कोलकाता। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में पारी का आगाज करने की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की तैयारी कर रहे हैं जिस क्रम पर वे राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेलते हैं।

पारी की शुरुआत करने के लिए आरसीबी के पास काफी विकल्प हैं जिसमें क्विंटन डिकॉक, ब्रैंडन मैकुलम, पार्थिव पटेल, मनदीप सिंह और मनन वोहरा जैसे नाम भी शामिल हैं। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले आरसीबी के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा कि अतीत में मुझे ऐसा करना पड़ता था।

मैंने इस भूमिका का काफी लुत्फ उठाया। मुख्य रूप से मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा, उस क्रम के लिए हमारे पास विशेषज्ञ हैं और भारतीय टीम के लिए मैंने तीसरे नंबर पर अच्छा किया है। उन्होंने कहा कि इस स्थान (तीसरे स्थान) पर खेलने की मुझे अच्छी समझ है और इससे टीम में काफी स्थिरता आती है। कोहली ने अब तक आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के रूप में 43 पारियों में 53.03 की औसत से 1750 रन बनाए हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख