suvichar
✕

शिवम मावी-आवेश खान को भारी पड़ी यह गलती, फटकार

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (13:29 IST)
नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाज शिवम मावी और दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाज आवेश खान को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लघंन के लिए फटकार लगाई गई है। 
 
उन्हें बीती रात फिरोजशाह कोटला मैदान में केकेआर और डीडी के बीच मैच के दौरान दो अलग घटनाओं के लिए फटकार जारी की गई। 
 
इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने बयान में कहा, 'मावी और खान दोनों खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता की 2.1.7 धारा के अंतर्गत लेवल एक का उल्लघंन और सजा भी स्वीकार कर ली है।' लेवल एक के उल्लघंन के लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है।
 
डीडी के अंतिम ओवर में मावी ने 29 रन लुटाए थे। घरेलू टीम ने केकेआर को 55 रन से शिकस्त दी थी। (भाषा)

चित्र सौजन्य : आईपीएल टी20 डॉटकॉम
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख