suvichar
✕

सचिन ने विराट कोहली को दिया शैंपेन पीने का ऑफर!

Updated: मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (18:42 IST)
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने स्टार खिलाड़ी और तीनों प्रारूपों में मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली से उनके वनडे प्रारूप में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर न केवल शैंपेन की बोतल का तोहफा देने का बल्कि उनके साथ बैठकर शैंपेन पीने वादा भी किया है। 


देश और दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार हो चुके विराट फिलहाल भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर भी हैं और सचिन के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के मामले में 35 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि सचिन वनडे में 49 शतकों के साथ सबसे आगे हैं।

मंगलवार को 45 वर्ष के हुए सचिन ने कहा कि यदि विराट उनका शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देते हैं तो वह उन्हें शैंपेन की बोतल तोहफे में देंगे।

एक कार्यक्रम के दौरान सचिन ने कहा 'यदि विराट मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे तो मैं खुद जाकर उन्हें शैंपेन की बोतल दूंगा। मैं उन्हें शैंपेन बोतल भेजूंगा नहीं बल्कि खुद जाकर उनके साथ शैंपेन पीयूंगा।'

वर्ष 2017 की शुरुआत से अब तक विराट ने नौ वनडे शतक बनाए हैं और फिलहाल इस प्रारूप में उनके नाम 35 शतक हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के 30 शतक और श्रीलंका के सनत जयसूर्या के 28 शतकों के रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ चुके हैं।

वहीं सचिन के विश्वास पर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी सहमति जताई है। वीरू ने कहा कि उन्हें भी यकीन है कि विराट मास्टर ब्लास्टर के सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि वनडे में उन्हें विराट से करीब 62 शतकों की अपेक्षा है।

विराट भी सचिन के बड़े प्रशंसक माने जाते रहे हैं और उन्होंने कहा था कि वह सचिन के कारण ही क्रिकेट में आए। विराट भारतीय टीम के लिए वनडे, ट्वंटी 20 और टेस्ट तीनों प्रारूपों में कप्तान हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख