dharma sangrah
✕

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, साथ छोड़ेंगे बटलर और स्टोक्स

Updated: गुरुवार, 17 मई 2018 (08:19 IST)
कोलकाता। आईपीएल-11 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगर-मगर के फेर में फंसी राजस्थान रॉयल्स को दोहरा झटका लगा है और उसके दो इंग्लिश खिलाड़ी जोस बटलर तथा बेन स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ की तैयारी के लिए इंग्लैंड लौटेंगे।
 
राजस्थान को बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को गहरा झटका लगा था। राजस्थान के 13 मैचों से 12 अंक हैं और वह तालिका में चौथे स्थान पर है। राजस्थान को अपना अंतिम मैच जीतना है और साथ ही यह भी देखना है कि दूसरी टीमों का परिणाम और नेट रन रेट क्या रहता है।
 
राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद कहा कि हमें जोस और स्टोक्स की कमी खलेगी। हम जानते हैं कि वे कितने खतरनाक खिलाड़ी हैं। लेकिन साथ ही मुझे जोस के लिए खुशी है कि उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम में चुन लिया गया है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख