Hanuman Chalisa
✕

नहीं सुनी प्रीति की बात, इंदौर ने दिया मुंबई इंडियंस का साथ

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (09:27 IST)
इंदौर। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल के एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में भी दर्शकों ने किंग्स इलेवन पंजाब के बजाए मुंबई इंडियंस का ज्यादा समर्थन किया। मुंबई इंडियंस होल्कर स्टेडियम में कभी मैच नहीं हारी है। 
 
प्रीति की टीम को इस मैच में न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा बल्कि दर्शकों ने उनकी बात को अनसुना कर उन्हें बड़ा झटका भी दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रीति जिंटा ने मैच से पहले कहा था कि अगर इस बार किंग्स 11 पंजाब को होम क्राउड की तरह समर्थन नहीं मिला तो वह अगली बार यहां नहीं आएंगी।
 
उन्होंने कहा था कि, 'पिछली बार इंदौर में अच्छा प्रतिसाद मिला। मगर शहर से मेरे दो मुद्दे हैं। थोड़ा अजीब लगता है कि यह हमारा घरेलू मैदान है, लेकिन लोग दूसरी टीम की हौसला अफजाई करते हैं।'  
 
प्रीति ने कहा था कि हमें अच्छा लगेगा कि प्रशंसक अपनी घरेलू टीम का मनोबल बढ़ाएं। इसके अलावा पिछले साल प्रशासन से हमारी फाइन ट्यूनिंग नहीं बनी थी। इस बार सबकुछ ठीक हो, ऐसी आशा है। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख