Daily Horoscope
✕

आईपीएल में प्रीति जिंटा ने दी यह धमकी कहा, इंदौर नहीं आऊंगी

Updated: गुरुवार, 3 मई 2018 (13:27 IST)
आईपीएल में अगला मैच किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में खेला जाएगा। इंदौर किंग्स इलेवन पंजाब के लिए घरेलू मैदान बनाया गया है। टीम की सहमालकिन प्रति जिंटा पिछले साल भी अपनी टीम को इस शहर में लेकर आई थी। 


किंग्स 11 पंजाब टीम की ओनर सहमालकिन बॉलीवुड अदाकारा प्रीति जिंटा मैच के लिए इंदौर पहुंची। इंदौर के होलकर स्टेडियम में उन्होंने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातें कीं। जब उनसे पूछा गया कि मोहाली की तुलना में इंदौर में इतने महंगे टिकट क्यों रखे गए हैं तो उन्होंने बेतुका सा तर्क दे कर कहा कि मोहाली से इंदौर आने का किराया बढ़ गया है और पैट्रोल के दाम भी। 
 
यही नहीं प्रीति जिंटा ने कहा कि अगर इस बार किंग्स 11 पंजाब को होम क्राउड की तरह समर्थन नहीं मिला तो वह अगली बार यहां नहीं आएंगी। प्रीति बोली, "पिछली बार इंदौर में अच्छा प्रतिसाद मिला। मगर शहर से मेरे दो मुद्दे हैं। थोड़ा अजीब लगता है कि यह हमारा घरेलू मैदान है, लेकिन लोग दूसरी टीम की हौसला अफजाई करते हैं।  
 
प्रीति ने कहा कि हमें अच्छा लगेगा कि प्रशंसक अपनी घरेलू टीम का मनोबल बढ़ाएं। इसके अलावा पिछले साल प्रशासन से हमारी फाइन ट्यूनिंग नहीं बनी थी। इस बार सबकुछ ठीक हो, ऐसी आशा है। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख