sundarkand

आईपीएल के दो प्लेऑफ मैच पुणे की बजाय कोलकाता में

Updated: शुक्रवार, 4 मई 2018 (15:27 IST)
कोलकाता। पुणे में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 2 प्लेऑफ मैच अब कोलकाता के ईडन गार्डंस पर होंगे। टूर्नामेंट की संचालन परिषद ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि परिषद ने इसकी पुष्टि कर दी है कि एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 क्रमश: 23 और 25 मई को कोलकाता में होंगे।
 
 
मूल कार्यक्रम के अनुसार ये मैच पुणे में होने थे, जो अब चेन्नई सुपरकिंग्स का घरेलू मैदान है। बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया ने कहा कि हम प्लेऑफ की मेजबानी मिलने से खुश हैं और इसका इंतजार है। क्वालीफायर एक 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा जबकि 27 मई को फाइनल भी वहीं खेला जाएगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख