Hanuman Chalisa

IPL 2018 : पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे मुंबई और दिल्ली

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (11:19 IST)
मुंबई। पिछली चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम पर जब आमने-सामने होंगे तो दोनों का इरादा मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने का होगा।
 
मुंबई को अब तक 2 रोमांचक मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 1-1 विकेट से हराया, वहीं गौतम गंभीर की अगुवाई वाली दिल्ली को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स से पराजय झेलनी पड़ी है।
 
कप्तान रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के एल्विन लुईस, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के रहते हुए भी मुंबई की टीम अच्छा स्कोर नहीं बना सकी। आईपीएल से पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे और श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला में नाकाम रहे रोहित दोनों मैचों में सस्ते में आउट हुए।
 
मुंबई की टीम कृणाल पंड्या को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेज सकती है अगर सनराइजर्स के खिलाफ मैच से बाहर रहे चोटिल हार्दिक पंड्या शनिवार को भी नहीं खेल पाते हो तो। यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है और शुरुआती विकेट जल्दी गिरने पर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग की जरूरत है।
 
गेंदबाजों में मयंक मकरंद ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। वे 7 विकेट के साथ फिलहाल परपल कैप ले चुके हैं। तेज गेंदबाजों मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह के अलावा प्रदीप सांगवान और कृणाल को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जो महंगे साबित हुए हैं।
 
दूसरी ओर दिल्ली के बल्लेबाज भी अभी तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। श्रेयस अय्यर, कप्तान गंभीर, ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जासन राय और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
 
अपनी लय में होने पर ये किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। दूसरी ओर दिल्ली के गेंदबाजों को अपनी गलतियों से सबक लेकर मुंबई के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा। स्पिनरों खासकर लेग स्पिनर अमित मिश्रा की भूमिका अहम होगी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख