dharma sangrah
✕

आईपीएल 2018 : दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की खास बातें

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (00:17 IST)
दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 55वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 163 रनों पर 19.3 ओवरों में ऑल आउट हो गई और दिल्ली ने इस मुकाबले को 11 रनों से जीत लिया। 
 
 
* दिल्ली डेयरडेविल्स ने पॉवरप्ले में 2 विकेट खोकर 46 रन बनाए।
* दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।
* पंत ने 44 गेंदों पर 64 रन बनाए। पंत का इस सीजन का 5वां अर्द्धशतक है।
* 5वें विकेट के लिए पंत और विजय शंकर ने 47 गेंदों पर 64 रनों की साझेदारी की।
* 175 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम का विकेट पहले ओवर में ही गिर गया।
* सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर संदीप लामिचाने का शिकार बने।
* ईशान किशन मात्र 5 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर विजय शंकर को कैच दे बैठे।
* लुईस ने 31 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए।
* रोहित 13 रन बनाकर हर्षल पटेल के शिकार बने।
* बेन कटिंग ने 20 गेंदों में 37 रन बनाकर मुंबई की उम्मीदें जगाईं। 
* अमित मिश्रा ने 19 रनों पर 3 और लामिचाने ने 36 रनों पर 3 विकेट लिए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख