biodatamaker
✕

चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा झटका...

Updated: गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (13:00 IST)
चेन्नई। सुरेश रैना पिंडली की मांसपेशी में चोट के कारण आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अगले 2 मैच नहीं खेल सकेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। रैना को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सुनील नारायण की गेंद पर 1 रन लेते  हुए चोट लगी थी।

चेन्नई को मोहाली में 15 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब से और 20  अप्रैल को अपने मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। इससे पहले केदार जाधव भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। दक्षिण  अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय भी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

इस बीच कावेरी जल विवाद के कारण बीसीसीआई को चेन्नई के बाकी घरेलू मैच पुणे में कराने का फैसला लेना पड़ा। प्रदेश प्रशासन ने कहा था कि वह आईपीएल मैचों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने में असमर्थ है। चेन्नई और केकेआर के मैच से पहले भी बड़े  पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था और मैच के दौरान चेन्नई के रवीन्द्र जडेजा पर जूता भी फेंका गया गया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख