dharma sangrah
✕

जानिए, कितना कमाती हैं IPL की खूबसूरत चीयरलीडर्स...

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (20:14 IST)
आईपीएल मैच के दौरान खूबसूरत चीयरलीडर्स को अपनी टीम के चौके, छक्के और विकेट पर ठुमके लगाते हुए तो देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दर्शकों का मनोरंजन करने वाली और अपनी टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली इन चियरलीडर्स की कमाई कितनी होती है।
गौरतलब है कि 2008 से जारी आईपीएल मुकाबलों को रोचक बनाने में चीयरलीडर्स अहम भूमिका निभाती आ रही हैं। ये खूबसूरत लड़कियां अपनी मादक अदाओं से न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि अपनी टीम के खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाती हैं।
 
एक जानकारी के मुताबिक चीयरलीडर्स को प्रति मैच 6000 से 12000 रुपए के भुगतान किया जाता है। इसके अलावा जीत के बोनस के तौर पर उन्हें 3000 रुपए मिलते हैं। मैच के अलावा प्रदर्शन के लिए उन्हें 7 से 12 हजार रुपए मिलते हैं। यदि फोटो शूट होता है तो उन्हें 5000 रुपए अलग से मिलते हैं।
 
चीयरलीडर्स को सबसे ज्यादा भुगतान कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की तरफ से किया जाता है। कोलकाता अपनी चीयरलीडर्स को प्रति मैच 19000 से ज्यादा भुगतान करता है, जबकि जीत बोनस के रूप में करीब 6500 रुपए दिए जाते हैं। नाइट राइडर्स चियर लीडर्स की वार्षिक आय 17500 डॉलर (करीब साढ़े 11 लाख रुपए) होती है।
 
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियन 250 डॉलर प्रति मैच भुगतान करते हैं, वहीं राजस्थान रॉयल 180 डॉलर का भुगतान करता है। इसमें बोनस शामिल नहीं है। राजस्थान रॉयल्स 180 डॉलर का भुगतान करती है। किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स प्रति मैच 150 डॉलर का भुगतान करते हैं। ये सभी टीमें चीयरलीडर्स को बोनस भी नहीं देतीं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख