Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हिट रहा फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल के खिलाफ बुमराह का यह प्लान

गुरुवार, 17 मई 2018 (14:32 IST)
मुंंबई। किंग्स इलेवन पंजाब पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि लोकेश राहुल जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों के खिलाफ स्पष्ट रणनीति बनाने और उस पर अमल करने का उन्हें फायदा मिला।
 
बुमराह ने 3 अहम विकेट लिए जिसकी बदौलत यह मैच जीतकर मुंबई ने प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी है। मैच के बाद उन्होंने कहा कि गेंदबाजी करते समय स्पष्ट रणनीति बनाना बेहद जरूरी है। मैंने वह बनाई और उस पर अमल किया लिहाजा उसका फायदा मिला। 
 
बुमराह ने कहा कि हमें पता है कि राहुल बेहतरीन फॉर्म में है। गेंदबाजों की बैठक में हम सभी  बल्लेबाजों पर बात करते हैं। हम दूसरी पारी में गेंदबाजी कर रहे थे और मैंने गेंदबाजी कोच शेन  बांड तथा मेंटर लसिथ मलिंगा से बात की। राहुल 64 गेंदों में 94 रन बनाकर टीम को जीत के  करीब ले जा रहे थे लेकिन बुमराह ने 19वें ओवर में उन्हें आउट किया, जब 20 रन की जरूरत  थी।
 
बुमराह ने कहा कि मैं इस पर फोकस नहीं कर रहा था कि कौन डरा हुआ है और कौन नहीं।  मेरा फोकस बस इतना था कि मुझे क्या करना है। मैंने अपना ध्यान भटकने नहीं दिया। कई  बार स्पष्ट रणनीति रखने का फायदा मिलता है और कई बार नहीं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख