1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. Anushka Sharma, Virat Kohli, BollyWood, Cricket, IPL

अनुष्का के साथ उन पलों में क्रिकेट से दूर रहना पसंद करता हूं : विराट कोहली

Anushka Sharma
स्टाइलिश क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी हुई। निजी जिंदगी को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में 29 वर्षीय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने कहा कि वे अपने बेहद व्यस्त शेड्यूल के बावजूद भी मैंने अपने निजी और पेशेवर जीवन में एक अच्छा संतुलन बनाए रखा है। 

 
 
कोहली कहते है कि लोगों की उनकी निजी जिंदगी में दखल एक समय के लिए उनको असहाय कर देती थी लेकिन अब मैंने इन सबसे अपने आपको बचाना सीख लिया है। 
 
विराट ने कहा कि सेलीब्रिटी भी एक सामान्य व्यक्ति ही होता है। उसे समाज में खुलकर जीने का हक होता है। जब मैं अनुष्का के साथ रहता हूं, मैं पूरी तरह से क्रिकेट से दूर रहता हूं। उनकी कोशिश दोस्तों के साथ समय बिताने, मूवी देखने या फिर लंबी ड्राइव पर जाने की होती है। मैं अपने डॉगी के साथ समय बिताना भी पसंद करता हूं।       
 
 
उन्होंने कहां कि जब में क्रिकेट टूर पर रहता हूं तो मेरे दिल और दिमाग में हमेशा अगले मैच के बारे में क्या करना है इस बात पर विचार चलता रहता है। मै जानता हूं कि सफलता की राह आसान नही होती है पर मैंने चुनौतियों का सामना करना सीख लिया है। मैं जूनियर क्रिकेटर के रैक से आया, उसके बाद रणजी ट्रॉफी और फिर भारतीय टीम में अपने लिए जगह बनाई। 
 
विराट के अनुसार टीम में शामिल होने के पहले ही दिन से मेरा सपना था कि मैं अपने देश के लिए खेलूंगा और इस बात पर मुझे गर्व है। क्रिकेट के मैदान पर रहते समय अपने लिए देशवासियों का प्यार देखकर मुझे आंनद प्राप्त होता है। मेरी शानदार फिटनेस और फॉर्म का राज नियमित अभ्यास और खेल में कौशल के लिए नियमित प्रशिक्षण भी शामिल है।
अगला लेख
प्रेगनेंसी के बाद सबसे पहले यह करेंगी सानिया मिर्जा