dharma sangrah
✕

OMG डिविलियर्स ने लपका ऐसा अविश्वसनीय कैच, कोहली ने कहा, यह तो सुपरमैन है,देखें कैच

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (12:43 IST)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के धाकड़ खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने गुरूवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें आईपीएल के सबसे तेज तरार फील्डर्स में से एक क्यों गिना जाता है। फिटनेस लेवल की बात करें तो विराट कोहली के बाद उनका ही नाम जहन में आता है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने न केवल ताबड़तोड़ 64 रनों की पारी खेली पर एक ऐसा कैच लिया जो पकड़ा न जाता तो सीधा सीमा पार जाता। 
मोइन अली की गेंद पर एलेक्स हेल्स ने गेंद पर जोरदार प्रहार किया और लग रहा था गेंद छह रनों के लिए जाएगी। लेकिन बाऊंड्री के करीब खड़े एबी डीविलियर्स ने गेंद को बेहतरीन तरीके से जज किया और छलांग लगा दी। गेंद हवा में उनकी हथेलियों में समा गई। इस हैरतअंगेज कैच को देख खुद विराट कोहली भी दंग हो गए। उन्होंने मैच के बाद फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि आज तो मैदान पर सुपरमैन को देख लिया।
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख