sundarkand
✕

रॉयल चैलेंजर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हराया

Updated: रविवार, 9 अप्रैल 2017 (00:30 IST)
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल के अपने दूसरे मैच में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हराकर अपना खाता खोला। चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और अपना पहला मैच हार गई।
 
दिल्ली के लिए युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 36 गेंदों में चार छक्के और तीन चौके की मदद से 57 रनों की पारी खेली। दिल्ली के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। पूरी पारी में सिर्फ पंत ही दिल्ली की तरफ से संघर्ष कर सके। 
 
दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। बेंगलोर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दिल्ली को हमेशा बैकफुट पर रखा। बेंगलोर के लिए इकबाल अब्दुल्ला, बिली स्टानलेक और पवन नेगी ने 2-2 विकेट लिए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख