Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पारी का आगाज करने का विकल्प खुला है : रोहित शर्मा

रविवार, 16 अप्रैल 2017 (23:49 IST)
मुंबई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिए कि वे वर्तमान आईपीएल में किसी मौके पर पारी का आगाज कर सकते हैं लेकिन यह पूरी तरह टीम की जरूरत पर निर्भर करेगा। रोहित भारत की तरफ से वन-डे में नियमित तौर पर पारी का आगाज करते हैं लेकिन इस आईपीएल सत्र में वे चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं। 
 
मुंबई की गुजरात लायन्स पर छ: विकेट से जीत में रोहित ने नाबाद 40 रन बनाए। उन्होंने बाद में कहा कि मुझे पारी की शुरुआत करना पसंद है लेकिन आपको टीम के हिसाब से कुछ चीजों पर गौर करना होता हैं आपको संतुलन बनाने की जरूरत पड़ती है। मेरे चौथे या तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने से टीम को सही संतुलन मिलता है।  
 
उन्होंने कहा कि पिछले साल हमें लगा कि कोई ऐसा बल्लेबाज होना चाहिए जो आखिर तक बल्लेबाजी करे। ऐसा नहीं हो रहा था और हम मैच का सही अंत नहीं कर पा रहे था। मैं टीम की जरूरत के हिसाब से हर भूमिका निभाने के लिये तैयार हूं। मैं भी पारी की शुरुआत कर सकता और मैंने अभी अपने लिए विकल्प बंद नहीं किए हैं। 
 
पार्थिव पटेल और जोस बटलर मुंबई के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं जबकि नीतीश राणा तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं। राणा ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी और आज 53 रन बनाए। रोहित ने कहा कि मैं बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं करना चाहता हूं क्योंकि अभी एक बेहतरीन बल्लेबाज (राणा)  नंबर तीन पर खेल रहा है। उसके पास ऑरेंज कैप है। वे बेपरवाह होकर खेलते हैं और गेंदबाजों पर हावी रहते हैं। यह उसके लिए आदर्श स्थान है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख