Hanuman Chalisa
✕

IPL10: फाइनल से पहले क्या बोले रोहित और स्मिथ...

Updated: रविवार, 21 मई 2017 (08:50 IST)
हैदराबाद। स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सत्र के फाइनल की पूर्व संध्या पर एक-दूसरे के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड को अधिक तवज्जो नहीं दी।
 
स्मिथ की अगुआई वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने रोहित की अगुआई वाली मुंबई की टीम को मौजूदा सत्र में तीनों मैचों में हराया है जिसमें पहला क्वालीफायर भी शामिल है।
 
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ ने हालांकि मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में सतर्कता बरतते हुए कहा, 'बेशक हम इससे थोड़ा आत्मविश्वास ले सकते हैं। लेकिन अंत में फाइनल तो फाइनल ही होता है और यह इस पर निर्भर करता है कि उसे दिन कौन बेहतर खेलता है।
 
दूसरी तरफ रोहित ने आश्वस्त किया कि मुंबई की टीम अतीत को पीछे छोड़कर खिताबी मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करेगी।
 
रोहित ने कहा, 'जैसा कि महेला ने कहा, पुणे के खिलाफ हमारा रिकार्ड काफी अच्छा नहीं है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने कुछ शानदार क्रिकेट खेला। बस इतना था कि उन दिनों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। संभवत: यही कारण था कि हमने मैच गंवा दिया। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख