biodatamaker
✕

IPL 10: कानपुर में लगने लगा क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा

Updated: बुधवार, 10 मई 2017 (10:18 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल्ली व गुजरात के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर जोश और जुनून आज सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों में देखने को मिल रहा है। अभी आईपीएल मैच शुरू होने में सात-आठ घंटे बाकी है लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ अभी से ही ग्रीनपार्क के आसपास देखी जा सकती है।
 
इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पार्क के गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया हुआ है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री अमीषा पटेल भी क्रिकेट मैच का आनंद लेने ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंच सकते हैं।
 
होटल लैंडमार्ग में इन दोनों के नाम से कमरे की बुकिंग हो चुकी है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने होटल से लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भी किया है। ऐसा माना जा रहा है अन्य कई और बीआईपी मैच देखने कानपुर आ सकते हैं।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख