Daily Horoscope
✕

IPL-10 : केकेआर ने आरपीएस को 7 विकेट से रौंदा

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (23:49 IST)
पुणे। 'मैन ऑफ द मैच' रॉबिन उथप्पा के धुंआधार 87 रनों के अलावा कप्तान गौतम गंभीर की 62 रनों की चमकीली पारी की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स (RPS) को सात विकेट से हराकर आईपीएल 10 में अपनी शानदार जीत दर्ज की। पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 182 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था लेकिन कोलकाता ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 184 रन बना डाले। 
 
रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर के मैदान पर रहते कोलकाता के लिए कभी जीत का लक्ष्य मु्श्किल नहीं रहा। सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण के जल्दी ही रन आउट होने के बाद उथप्पा ने मोर्चा संभाला और जिम्मेदारी भरी खेलकर पुणे के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर डाला। 
 
उथप्पा ने पुणे के गेंदबाजों के धुर्रे बिखेरते हुए 47 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 87 रनों की तूफानी पारी खेली। वे 17वें ओवर में पैवेलियन लौटे। इसके बाद गौतम गंभीर ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। 17.4 ओवर में जब गंभीर आउट हुए तब टीम का स्कोर 179 रन हो चुका था। गंभीर ने 46 गेंदों का सामना किया और 6 चौके लगाने के अलावा एक छक्का भी उड़ाया। कोलकाता ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी चौके के साथ 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। 
इससे पूर्व  कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 51) के शानदार अर्धशतक की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने  पांच विकेट पर 182 रन बनाए थे। स्मिथ ने 37 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। आईपीएल 10 में स्मिथ का यह दूसरा अर्धशतक है। स्मिथ ने ओपनर अजिंक्य रहाणे (46) के साथ दूसरे विकेट के लिये 5.4 ओवर में 47 और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (23) के साथ तीसरे विकेट के लिये 3.5 ओवर में 36 रन की साझेदारी की। 
               
अपने घर में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पुणे को उसके ओपनरों अजिंक्य रहाणे (46) और राहुल त्रिपाठी (38) ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 65 रन की साझेदारी की। इस मैदान पर पुणे की पिछली आठ पारियों में यह सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी है। त्रिपाठी ने 23 गेंदों पर 38 रन में सात चौके लगाए। उन्हें आईपीएल 10 में अपना तीसरा मैच खेल रहे पीयुष चावला ने बोल्ड किया। 
                
रहाणे ने 41 गेंदों में 46 रन की शानदार पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। रहाणे को सुनील नाराण ने उथप्पा के हाथों स्टंप कराया। धोनी ने 11 गेंदों पर 23 रन की तेजतर्रार पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। धोनी को चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने विकेटकीपर उथप्पा के हाथों स्टंप कराया। डेनियल क्रिस्टियन ने छह गेंदों में 16 रन की विस्फोटक पारी में दो छक्के उड़ाए। क्रिस्टियन 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर सीमा रेखा के पास मनीष पांडे को कैच दे बैठे। 
            
कोलकाता की तरफ से कुलदीप ने 31 रन पर दो विकेट लिए। कुलदीप लेग स्पिनर अमित मिश्रा के बाद आईपीएल इतिहास में दूसरे एेसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ओवर में दो बल्लेबाजों को स्टंप कराया है। मिश्रा ने 2009 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को स्टंप कराया था। उमेश ने तीन ओवर में 28 रन पर एक विकेट, नारायण ने 34 रन पर एक विकेट और चावला ने 36 रन पर एक विकेट लिए। 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख