Hanuman Chalisa
✕

IPL 10: बल्ले और गेंद से बेजोड़ प्रदर्शन के कायल हुए वॉर्नर

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (00:39 IST)
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में जीत का श्रेय अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को दिया और इसे बेजोड़ प्रदर्शन करार बताया। सनराइजर्स ने केन विलियमसन (89) और शिखर धवन : 70 : के अर्धशतकों से चार विकेट पर 191 रन बनाये और बाद में दिल्ली को पांच विकेट पर 176 रन ही बनाने दिए।
 
वॉर्नर ने बाद में कहा, यह खिलाड़ियों का बेजोड़ प्रदर्शन था। केन का यह इस आईपीएल का पहला मैच था तथा उन्होंने और शिखर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करके गेंदबाजों के लिए अच्छा मंच तैयार किया। बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया। 
 
डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने कहा कि उनकी टीम ने कुछ रन अधिक दिए और 180 का लक्ष्य आदर्श होता। जहीर ने कहा, क्रिकेट का एक और शानदार मैच लेकिन दुर्भाग्य से हम जीत दर्ज नहीं कर पाए। 180 रन का लक्ष्य आदर्श होता लेकिन मेरा आखिरी ओवर (जिसमें 17 रन बने) अच्छा नहीं रहा। भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की। उसने जिस लेंथ और लय से गेंदबाजी से उससे सनराइजर्स को लक्ष्य का बचाव करने में मदद मिली। 
 
उन्होंने कहा, यहां तक कि 190 रन के लक्ष्य पर भी हमारे पास मौका था लेकिन ओवरऑल हमारी टीम का मनोबल ऊंचा है। हम कम अंतर से हारे। विलियमसन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने कहा, यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर खड़ा करना महत्वपूर्ण था। लंबी साझेदारी बनना काफी अहम था। हमारे क्षेत्ररक्षण में सुधार हुआ है जिस पर कि हम ध्यान दे रहे थे। 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख