biodatamaker

IPl10 : सनराइजर्स को बड़ा झटका, नेहरा आईपीएल से बाहर

Updated: मंगलवार, 16 मई 2017 (15:01 IST)
बेंगलुरु। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इंडियन प्रीमियर लीग में आगे नहीं खेल पाएंगे। टीम के मुख्य कोच टाम मूडी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
मूडी ने हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर से पहले पत्रकारों को बताया, 'आशीष नेहरा बाकी मैच खेलने के लिए फिट नहीं है।' नेहरा को छह मई को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ लीग मैच के दौरान मांसपेशी में खिंचाव आ गया था। पिछले सत्र में भी वह 17 में से आठ ही मैच खेल सके थे जबकि इस बार 14 में से छह मैच खेले।
 
युवराज सिंह की फिटनेस के बारे में उन्होंने कहा कि शाम उनका फिटनेस टेस्ट होगा। हम उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने का मौका देंगे। युवराज को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान अंगुली में चोट लगी थी। बीसीसीआई और भारतीय टीम प्रबंधन एक जून से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्राफी में उन्हें खोना नहीं चाहेगा। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख