dharma sangrah
✕

सरफराज को कोहली ने क्यों किया नमस्ते?

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2015 (12:11 IST)
कहते हैं पूत के पांव पालने में नजर आ जाते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी सरफराज ने अपनी धुआंधार पारी से सबको अपना मुरीद बना लिया। सरफराज जिनकी उम्र मात्र 17 साल है,उन्होंने जिस कदर अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी की उससे विरोधी गेंदबाजों के दांत खट्टे हो गए।
छोटे कद के सरफराज ने आईपीएल के बुधवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मात्र 21 गेंदों में 6 चौकों और एक गगनचुंबी छक्के के साथ 45 रन की धुआंधार पारी खेली। सरफराज की पारी की बदौलत आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 
 
सरफराज की तूफानी बल्लेबाजी से विराट कोहली बड़े प्रभावित हुए और जब यह युवा बल्लेबाज पारी समाप्त होने के बाद पवेलियन लौट रहा था, तब लौटते वक्त कोहली ने खुशमिजाजी से सरफराज को नमस्ते किया और उनका हौसला बढ़ाया।

और तो और जिस तरह से वे जेम्स फॉक्नर जैसे बेहतरीन गेंदबाज को खेल रहे थे उससे उनकी बल्लेबाजी के स्तर का साफ पता चल रहा था, सरफराज ने फॉक्नर को एक झन्नाटेदार रिवर्स स्विप लगाया जिस देखकर फॉक्नर ढगे से रह गए।

सरफराज ने अपनी पारी के दौरान रिवर्स स्विप, स्कूप और अपर कट जैसे उम्दा स्ट्रोक लगाए जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गौरतलब हो कि सरफराज पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं।
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई