biodatamaker

सचिन ने बताया मुंबई इंडियन्स की जीत का राज...

Updated: सोमवार, 25 मई 2015 (01:09 IST)
कोलकाता। मुंबई इंडियन्स के मेंटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में उनकी टीम की सफलता का राज मुश्किल हालात में एकजुट रहना है।
 
इस महान बल्लेबाज ने आईपीएल फाइनल के दौरान आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को दिए छोटे से इंटरव्यू में कहा, ‘एक दूसरे के साथ रहना काफी मजेदार है। हम एक साथ काम करते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और अपनी रणनीति को अंजाम तक पहुंचाते हैं। यह काफी अहम है कि मुश्किल समय में हम कैसे एकजुट रहते हैं।’ 
 
तेंदुलकर ने कहा, ‘लेंडल सिमंस और रोहित ने हमें शानदार शुरूआत दिलाई।’ तेंदुलकर से जब मजाकिया लहजे में पूछा गया कि क्या वे आईपीएल में वापसी करना चाहते हैं तो उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा ‘नहीं’।
 
इस दिग्गज बल्लेबाज ने हालांकि संकेत दिए कि उनके और आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की अमेरिका में लीजेंड्स टी20 मैच कराने की योजना मूर्त रूप ले रही है। तेंदुलकर ने कहा, ‘विचार किया जा रहा है और शायद आपको हम कुछ मैच खेलते हुए दिख जाएं।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप