Hanuman Chalisa
✕

ब्रावो भी हैं धोनी के इस अंदाज पर फिदा

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2015 (15:13 IST)
नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के करिश्माई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो 'कैप्टन कूल' के नाम से प्रसिद्ध भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े कायल है और उनका मानना है कि धोनी ड्रेसिंग रूम में सबसे ज्यादा रिलैक्स रहते हैं।
अपनी टीम के कप्तान धोनी की तारीफ करते हुए ब्रावो ने कहा कि एमएस को अपने खिलाड़ियों को जो कुछ कहना होता है, वह मैदान में मैच के दौरान ही कहते हैं। मैच समाप्त होने के बाद धोनी ड्रेसिंग रूम में सबसे ज्यादा रिलैक्स रहते है। मैच के बाद खिलाड़ियों से कोई भी बात कोच करते हैं और इसमें एमएस का कोई दखल नहीं होता है।
 
ब्रावो ने कहा कि आईपीएल अंक तालिका में 6 टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ में कड़ा संघर्ष कर रही है। हम बेशक अपना पिछला मैच दिल्ली से हार गए थे लेकिन अभी हमारे पास एक मैच बाकी है जिसे हम जीतकर तालिका में चोटी पर पहुंचना चाहेंगे।
 
चेन्नई सुपर किंग्स को अपना आखिरी लीग मैच 16 मई को किंग्स इलेवन पंजाब से मोहाली में खेलना है, जो प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। चेन्नई ने अब तक अपने 13 मैचों में से 8 जीते है और 5 हारे हैं। आईपीएल प्लेऑफ नियमों के अनुसार तालिका में शीर्ष 2 स्थान में रहने वाली टीमों के पास फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौके होते है। यदि कोई टीम पहले क्वालीफायर में हार भी जाती है तो भी उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरे क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलता है।
 
आईपीएल-8 में अब तक सर्वाधिक 19 विकेट और सर्वाधिक 12 कैच लेने के अलावा चेन्नई की तरफ से 166 रन बना चुके वेस्टइंडीज के इस करिश्माई ऑलराउंडर के लिए अब तक टूर्नामेंट में सबसे यादगार लम्हा राजस्थान रॉयल्स के के खिलाफ पिछले मुकाबले में शेन वॉटसन का कैच लपकना रहा था।
 
इस कैच ने मैच का रुख ही बदल दिया था। गेंद छक्के के लिए जा रही थी और मैं हवा में उछला और गेंद मेरे हाथ से चिपक गई। इस मैच में जीत हमारे लिए बहुत जरूरी थी और वॉटसन का कैच इस जीत में निर्णायक साबित हुआ। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)