Daily Horoscope
✕

लसित मलिंगा पर लगा जुर्माना

Written By भाषा
Updated: रविवार, 8 मई 2011 (16:06 IST)
WD
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल की आचार संहिता उल्लंघन करने पर मुंबई इंडिंयस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर जुर्माना लगाया गया है।

मलिंगा ने दिल्ली के खिलाफ कल दो बार हाई फुल पिच गेंद फेंकी थी जो मैच खेलने के उपबंध 42.4.2 का उल्लंघन है। इसी उल्लंघन की वजह से मलिंगा को लेवल वन (अनुच्छेद 2.1.8) का दोषी पाया गया।

मैच रैफरी रोशन महानामा ने मलिंगा की मैच फीस से पांच प्रतिशत फीस काटने की सजा सुनाई। आईपीएल आचार संहिता के लेवल वन का उल्लंघन करने पर मैच रैफरी का फैसला अंतिम और बाध्य होता है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई