Hanuman Chalisa
✕

जीत की राह पर लौटने को बेताब मुंबई

Written By भाषा
Updated: रविवार, 1 मई 2011 (17:41 IST)
WD
राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार झेलने वाली मुंबई इंडियंस सोमवार को यहां आईपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का आईपीएल-4 का अब तक का सफर काफी अच्छा रहा है और उसे खिताब का दावेदार माना जा रहा है। मुंबई की टीम ने हालांकि जयपुर में पिछले मैच में शेन वॉर्न की कप्तानी वाली रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शिकस्त खाई थी।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पूरी तरह से असफल रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए तेंडुलकर की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 94 रन बनाए थे जिसके बाद टीम ने इस सत्र की सबसे करारी हार झेली।

मुंबई इंडियंस हालांकि इस निराशाजनक हार से उबरते हुए पंजाब के खिलाफ वापसी करने उतरेगी। पंजाब की टीम कल रात कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों हारने के बाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

वानखेड़े स्टेडियम में जीत तेंडुलकर की टीम को फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचा देगी और इसी के साथ वह 24 मई से शुरू होने वाले आईपीएल के प्ले आफ चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है। फिलहाल नाइटराइडर्स इस तालिका में पहले स्थान पर हैं।

कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 15 अप्रैल को नाबाद शतक जड़ने वाले तेंडुलकर ने शुरुआती मैचों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन पिछले दो मैचों में उनका बल्ला शांत रहा है। तेंडुलकर पंजाब के खिलाफ कल मैच में फिर से बल्ले से जलवा दिखाने की तैयारी कर रहे होंगे।

तेंडुलकर के अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 276 रन हैं जबकि अंबाती रायुडू के 212 और रोहित शर्मा के 203 रन हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स (पांच मैचों में 108 रन) के लिए यह सत्र मिला-जुला ही रहा है। तेज तर्रार बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने हालांकि सबसे ज्यादा निराश किया है।

गेंदबाजी में मुंबई के पास तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के रूप में टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज है, जो अब तक इस सत्र में सर्वाधिक 17 विकेट ले चुका है। मुनाफ पटेल नई गेंद से मलिंगा का बखूबी साथ निभा रहे हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पंजाब की टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। पंजाब ने अब तक जो मैच जीते है ं, उनमें ‘आईपीएल की नई खोज’ पॉल वालथाटी का सराहनीय योगदान रहा है। कप्तान एडम गिलक्रिस्ट भी सलामी जोड़ी में उनका साथ निभा रहे हैं।

इनके अलावा इस टीम के पास शान मार्श, रेयान मैकलारेन और डेविड हसी जैसे बल्लेबाज हैं, टीम को जीत दिलाने में इनका बल्ला चलना जरूरी है। पंजाब की गेंदबाजी भी बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं रही है। तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और स्पिनर पीयूष चावला अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई