Hanuman Chalisa
✕

आईपीएल-4 में खेलेंगे सौरव गांगुली

Written By WD
Published: मंगलवार, 3 मई 2011 (13:40 IST)
PTI
FILE
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण में पुणे वॉरियर्स की तरफ से खेलेंगे। आईपीएल ने उन्हें पुणे वॉरियर्स टीम में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।

आईपीएल के पहले तीन सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके गांगुली को इस साल जनवरी में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइसी ने नहीं खरीदा था। पुणे टीम मैनेजमेंट ने अपने चोटिल खिलाड़ी आशीष नेहरा के स्थान पर गांगुली को शामिल किया है।

पुणे वारियर्स के टीम निदेशक अभिजीत सरकार ने कहा, ''हम आशीष नेहरा की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे और रिपोर्ट कल ही आई है। मैं गांगुली से पहले ही से संपर्क में था। सौरव को क्रिकेट का इतना अनुभव है जो टीम के काम आएगा। हमने कल रात को उनके नाम पर मुहर लगाई।''

आईपीएल के पहले तीन सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलने वाले गांगुली को जनवरी में हुई नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। उन्होंने केकेआर का मेंटर बनने से भी इनकार कर दिया था।

पहले कोच्चि टस्कर्स केरल ने उन्हें खरीदने की कोशिश की जिसे आईपीएल संचालन परिषद ने नामंजूर कर दिया। उन्होंने पुणे के साथ अनुबंध किया है जिससे लगातार छह मैच हार चुकी टीम को संबल मिलेगा।

पुणे वॉरियर्स का अगला मैच बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में खेला जाएगा। गांगुली संभवत: इस मैच में खेलेंगे। (भाषा/वेबदुनिया न्यूज)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई