dharma sangrah
✕

अब भी लंबा रास्ता तय करना है-धोनी

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 2 मई 2011 (20:04 IST)
FILE
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को यहाँ आईपीएल में जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अच्छा प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि टूर्नामेंट में अभी लंबा सफर तय करना है।

मेजबान टीम ने सुरेश रैना के अर्धशतक से पांच विकेट पर 165 रन बनाए जिसके जवाब में कुमार संगकारा की डेक्कन चार्जर्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। इस तरह चेन्नई सुपरकिंग्स 19 रन से जीत दर्ज करते हुए घरेलू मैदान में जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘शुरू में हमारी गेंदबाजी साधारण थी लेकिन हमने वापसी की। मैं खुश हूं कि हम बोर्ड पर इतना स्कोर खड़ा कर सके। हम हमेशा अच्छी नींव बनाने की कोशिश करते हैं जिससे अंतिम तीन चार ओवर में काफी रन जुड़ सकें। काफी टीम अंतिम छह ओवर पर जोर देती हैं लेकिन हम अंतिम चार-पांच ओवर में फायदा उठाने की कोशिश करते हैं ।’

मैन ऑफ द मैच एलबी मोर्कल की तारीफ करते हुए धोनी ने कहा, ‘एलबी ने आज मैच का अंत बेहतरीन तरीके से किया।’ लेकिन धोनी ने कहा, ‘अभी हमें टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करना है। यह ऐसा मैच था जिसमें हम थोड़े रिलेक्स लग रहे थे, लेकिन हमें इतना जल्दी रिलेक्स नहीं होना चाहिए।

मोर्कल ने अंत में छह गेंद में तीन गगनचुंबी छक्कों से 19 रन जड़े और फिर बाद में तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उन्होंने कहा, ‘अंतिम ओवरों में हिट करना इतना आसान नहीं है। मैंने पिछले हफ्ते अभ्यास शुरू किया था। लांस क्लूजनर मेरे आदर्श हैं, अगर मैं थोड़ा भी उनके जैसा बन पाया तो मैं काफी खुश होऊँगा। गेंदबाजी में जब थोड़ी स्विंग होती है तो मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं।’

डेक्कन चार्जर्स के कप्तान कुमार संगकारा इस हार से काफी निराश थे क्योंकि सलामी बल्लेबाज सन्नी सोहाल की 30 गेंद में 56 रन की पारी से मिली शानदार शुरुआत के बावजूद टीम लक्ष्य नहीं हासिल कर सकी।

उन्होंने कहा, ‘सन्नी और शिखर धवन ने सचमुच बढ़िया बल्लेबाजी की, लेकिन हम लय खो बैठे। चेन्नई ने बढ़िया बल्लेबाजी के बाद शानदार गेंदबाजी की और हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।’ संगकारा ने कहा, ‘हमारे छह मैच और बचे हैं, टी20 में रुख पलटने में देर नहीं लगती।’ (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)