dharma sangrah
✕

अब भी काम बाकी है-सचिन

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 5 मई 2011 (10:34 IST)
FILE
इंडियन प्रीमियर लीग मैच में पुणे वारियर्स को 21 रन से हराकर अंक तालिका में चोटी पर पहुँची मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंडुलकर ने कहा कि अभी उनकी टीम के लिए काम बाकी है। मुंबई की टीम के नौ मैचों में सात जीत से 14 अंक है और वह प्ले ऑफ में जगह बनाने के बेहद करीब है।

तेंडुलकर ने मैच के बाद कहा कि हम क्वालीफाई करने के करीब हैं लेकिन अभी ऐसा किया नहीं है। हम ऐसा करना चाहते हैं। हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। मुंबई के कप्तान ने अपनी टीम की ओर से आतिशी पारी खेलने के लिए टीएल सुमन और कीरोन पोलार्ड की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि सुमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उसने स्लाग नहीं किया बल्कि क्रिकेट के अच्छे शाट खेले। मैं खुश हूँ कि मैंने उसे पोलार्ड और साइमंड्स से पहले भेजने का फैसला किया। पोलार्ड ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

तेंडुलकर ने पुणे वारियर्स के गेंदबाज राहुल शर्मा की भी तारीफ की जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल शर्मा ने बेजोड़ गेंदबाजी की। उसने कुछ अच्छे स्पैल किये हैं और यह उनमें से एक है।

दूसरी तरफ पुणे के कप्तान युवराजसिंह ने कहा कि 160 रन के स्कोर को हासिल किया जा सकता था लेकिन बल्लेबाज उम्मीद पर खरा उतरने में नाकाम रहे।

उन्होंने कहा कि मैंने सचिन को आउट किया लेकिन दुर्भाग्य से कम मैच हार गए। मुझे लगता है कि हमने ठीक ठाक गेंदबाजी की। हमने शायद 10 रन अतिरिक्त दे दिए लेकिन 160 रन के स्कोर को हासिल किया जा सकता था।

युवराज ने कहा कि हमने काफी गेंद खाली खेली। अंत में मैच खत्म करने के लिए आपको बड़े हिटर की जरूरत होती है। हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ।

मैन ऑफ द मैच राहुल शर्मा ने कहा कि वह आगे भी ऐसी ही गेंदबाजी करना चाहते हैं और उनका लक्ष्य टीम इंडिया में जगह बनाना है।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी गेंदबाजी से काफी खुश हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं भविष्य में भी ऐसा ही प्रदर्शन करता रहूंगा और टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल रहूंगा। मैं अपनी लंबाई की वजह से उछाल हासिल करता हूं जो मेरी गेंदबाजी का मजबूत पक्ष है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई