• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By WD

विश्व की हॉटेस्ट महिला राजनीतिज्ञ...

- वेबदुनिया डेस्क

खूबसूरत महिला
आम तौर पर माना जाता है कि खूबसूरत महिलाओं के ग्लैमर और तड़क भड़क से जुड़े काम सबसे ज्यादा उपयोगी और अच्छे माने जाते हैं। ऐसी महिलाएँ फिल्मों और टीवी की अभिनेत्रियां, मॉड्ल्स और अन्य ग्लैमरस पेशों में बहुत नाम कमाती हैं। लेकिन ऐसा कोई लिखित या अलिखित नियम नहीं है कि हॉट महिलाएँ और पेशों में नहीं आ सकती हैं। इसलिए आजकल खूबसूरत महिलाएं राजनीति में भी आ गई हैं।

यह बात और है कि अगर ये महिलाएं राजनीति में नहीं होतीं तो ग्लैमर, अभिनय जैसे अन्य क्षेत्रों में नाम और दाम कमातीं लेकिन राजनीति भी ऐसा क्षेत्र बन गया है जहाँ बला की खूबसूरत महिलाओं ने राजनीति को अपना कार्यक्षेत्र बनाया है।

GOV
ऐसी महिलाओं में सबसे पहला स्थान है रूस की सुंदरी अलीना काबाएवा का जोकि रूस की सफलतम जिम्नास्ट रह चुकी हैं। जिम्नास्टिक्स में उनकी सफलता का अंदाजा आप इसी तथ्य से लगा सकते हैं कि उन्होंने 18 वर्ल्ड चैम्पियनशिप मेडल, दो ओलिम्पक मेडल और 25 योरपीय चैम्पियनशिप मेडल जीते हैं।

2007 में खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने राजनीति की राह पकड़ी और पुतिन समर्थक पार्टी की सदस्या बन गईं। उनके बारे में यहाँ तक कहा गया था कि पुतिन उनसे विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से तलाक ले सकते हैं। हालांकि इस बात से न केवल एना वरन पुतिन ने भी इनकार किया था।



GOV
राजनीति को अपना कार्यक्षेत्र बनाने वाली इटली की सुंदरी मारा रोजारिया कारफैना भी कम सुंदर नहीं हैं। उन्हें 'मारा ला बेला' (सुंदरी मारा) के नाम से जाना जाता है। इस पूर्व शो गर्ल, मॉडल और टीवी प्रस्तोता के बारे में वाचाल इतालवी प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने एक बार कहा था--अगर मैं पहले से शादीशुदा न होता तो उससे तुरंत शादी कर लेता।

ऐसा माना जाता है कि दोनों के बीच संबंध रहे हैं। मारा को प्रसिद्ध पत्रिका 'मैक्सिम' ने विश्व की सर्वाधिक हॉटेस्ट राजनीतिज्ञ घोषित किया था।



FILE
जापान के आमोरी क्षेत्र के हाचीनोहे शहर की स्थानीय नेत्री यूरी फूजीकावा भी मॉडल रह चुकी हैं और जब वे राजनीति में थीं तब भी वे यह काम करती रही हैं। उनको लेकर एक छोटा मोटा विवाद भी हुआ था।

इसलिए नहीं क्योंकि वे सुंदर और सफल स्थानीय राजनेत्री हैं वरन इसलिए कि एक पोर्न स्टार ने अपना नाम भी यूरी फूजीकावा रख लिया था। पर जापानी अच्छी तरह से जानते हैं कि असली सुंदर और स्मार्ट राजनीतिज्ञ यूरी फूजीकावा कौन है।



देखिए कनाडा की खूबसूरत और सेक्सी संसद सद्स्य को अगले पन्ने पर....



GOV
कनाडा की 45 वर्षीया बेलिंडा स्ट्रोनैख देश के सर्वाधिक धनी कारोबारियों में से एक की बेटी हैं। फिलहाल वे एक संसद सदस्या हैं लेकिन राजनीति में उनकी शुरूआत बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है क्योंकि उन्होंने एक के बाद एक कई पार्टियां बदली हैं।

दो बच्चों की माँ बेलिंडा दो बार विवाह कर चुकी हैं और उन्हें कई आइस हॉकी खिलाडि़यों के साथ डेटिंग करने और संबंध रखने के कारण भी जाना जाता है। जब उनसे निजी जीवन के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि 'वे उन औरतों में से नहीं हैं जो घर में बैठकर स्वेटर बुनने का काम करती हैं।'

आयरलैंड की 28 वर्षीया एम्मा कीयरनन एक स्थानीय काउंसिल, फाइन गेल, की युवा काउंसिलर हैं। उन्हें फेसबुक पर उनकी तस्वीरों के कारण अधिक जाना जाता है। इन तस्वीरों में उन्हें अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए दिखाया गया है। कुछ समय तक एक व्यक्ति उनके पीछे लगा रहा और इस घटना को एक मिनी स्कैंडल करार दिया गया था। उनका कहना था कि उन्होंने इस घटना से किसी तरह का लाभ उठाने की कोशिश नहीं की है। पर वे अंतत: चुनाव जीतने में सफल रहीं और उन्होंने अपनी जीत के लिए उस अज्ञात व्यक्ति का भी शुक्रिया अदा किया जोकि उनको चुनाव जिताने में सहयोगी बन गया था।

FILE
यूनान की 33 वर्षीया इवा कायली 2007 में संसद की सदस्या बनी थीं। उन्हें यूनान की राजनीति का सबसे हॉटेस्ट महिला माना जाता है लेकिन पिछले चुनावों में उन्हें कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा।

पर पेरू के राजनीतिक इतिहास में सबसे कम उम्र की सांसद बनने का श्रेय 32 वर्षीया लूसियाना ल्योन को जाता है। समझा जाता है कि युवा मतदाताओं को पार्टी की ओर आकर्षित करने के लिए उन्हें राजनीति में उतारा गया था।

वर्ष 2009 में एक स्पैनिश समाचार पत्र--20 मिनटोस--के ऑनलाइन मतदान में उन्हें ' दुनिया का सबसे सुंदर राजनीतिज्ञ' नामित किया गया था।


FILE
कनाडा की भारतीय मूल की रूबी ढल्ला भी राजनीतिज्ञ है। 36 वर्षीया रूबी लिबरल पार्टी से जुड़ी हैं। राजनीति में आने से पहले उनकी रुचि इसमें रही है। वर्ष 1984 में जब भारत में सिख विरोधी दंगे हुए थे तब 10 वर्ष की रूबी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को एक पत्र लिखा था जिसमें हिंसा को खत्म कराने का अनुरोध किया गया था।

राजीव गाँधी ने इस पत्र का निजी तौर पर जवाब भी दिया था और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में जानकारी भी दी थी। भारतीय मूल की सुंदरी रूबी ने बॉलीवुड की एक फिल्म में अभिनय भी किया है।

राजनीतिज्ञ सुंदरियों की सूची में एक नाम इंडोनेशिया की राजनीतिज्ञा का भी है। एंजेलीना सौंदाख पूर्व में मिस इंडोनेशिया भी रह चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुई एंजेलीना की शुरुआती शिक्षा ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुई थी लेकिन उन्होंने जकार्ता, इंडोनेशिया से अर्थशास्त्र में स्नातक डिग्री हासिल की। वे फिलहाल इंडोनेशिया की संसद की सदस्या हैं।

FILE
इस सूची में यूक्रेन की पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया तिमोशेंको का भी नाम शामिल है। 50 वर्षीया यूलिया दो बार यूक्रेन की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं लेकिन कुछ समय पहले उन्हें जेल की सजा सुनाई गई थी और जेल भेज दिया गया था। वर्ष 2004 में यूक्रेन में हुई ऑरेंज रिवोल्यूशन ( इस क्रांति को करने वालों ने नारंगी, संतरे के रंगों के कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों, धरनों और हड़ताल में भाग लिया था, इसलिए इसे ऑरेंज रिवोल्यूशन का नाम दिया गया था) का नेतृत्व करने वाले लोगों में यूलिया अग्रणी थीं। यूलिया को उनकी हेयर स्टाइल के कारण भी जाना जाता है जोकि ऐसी लगती है मानो उन्होंने कोई मुकुट पहन लिया हो।