• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: डकोटा सिटी , मंगलवार, 6 मार्च 2012 (11:33 IST)

मैकनगेट हुआ 8100 डॉलर में नीलाम

मैकनगेट
इसे मैकनगेट्स के बजाय मैकवॉशिंगटन कहना चाहिए। नेबरास्का की एक महिला ने तीन साल पुराने मैकडोनाल्ड के चिकन मैकनगेट्स को ईबे में 8100 डॉलर में नीलाम किया। इस मैकनगेट की खासियत यह थी कि इसे पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के चेहरे का रूप दिया गया था।

आयोवा में दी सियोक्स सिटी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि इस नगेट की नीलामी सोमवार शाम समाप्त हुई।

डकोटा शहर की रिबेका स्पेट ने 50 बच्चों को सियोक्स सिटी में समर चर्च कैम्प भेजने के लिए धन की व्यवस्था करने के मकसद से इस नगेट को बेचा। उसने यह नहीं बताया कि इस नगेट को किसने खरीदा।

स्पेट ने बताया कि तीन साल पहले उसके बच्चे मैकडोनाल्ड गए और वहां कुछ खाया पिया लेकिन एक चिकन नगेट बच गया। वह उसे घर ले आई और गर्म करके खाने ही वाली थी कि उसने देखा कि इस पर वॉशिंगटन का चेहरा बना हुआ है। स्पेट ने इस पर इस नगेट को फ्रीजर में रख दिया। (भाषा)