• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , बुधवार, 21 मार्च 2012 (23:35 IST)

बंजारा परिवार में जन्मे थे चार्ली चैपलिन

मशहूर हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन
FILE
मशहूर हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन का जन्म स्थान को लेकर लेकर अरसे से चर्चा होती रही है, लेकिन एक पत्र के जरिए हुए खुलासे की मानें तो उनकी पैदाइश ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स के एक बंजारा परिवार में हुई थी।

इससे पहले तक चैपलिन के जन्मस्थान के बारे में कोई सटीक दावा नहीं कर पाया था। यहां तक अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और ब्रिटिश एजेंसी एमआई-5 भी इसका पता लगाने में नाकाम रहीं।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक 1970 के दशक चैपलिन को यह पत्र लिखा गया था। इसमें दावा किया गया है कि उनका जन्म बर्मिंघम के निकट हुआ था, हालांकि खुद इस महान कलाकार ने सार्वजनिक तौर पर अपना जन्मस्थान लंदन बताया था। यह पत्र टैमवर्थ में रहने वाले जैक हिल नामक व्यक्ति की ओर से भेजा गया था। इस पत्र के बारे में 1991 में पता चला। (भाषा)