गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: पेशावर , शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012 (14:53 IST)

पाकिस्तान में 12 आतंकवादी गिरफ्‍तार

पाकिस्तान आतंकवादी
FILE
पाकिस्तान के पेशावर में तहकाल इलाके से सुरक्षा बलों ने 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तहकाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया था और इसी दौरान तहकाल पुलिस स्टेशन के पास से 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इन आतंकियों से आत्मघाती जैकेट और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी संभवतः अफगानिस्तान के हैं। सभी आतंकवादियों को आगे की जांच के लिए किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है। (वार्ता)