• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: इस्लामाबाद , शुक्रवार, 23 मार्च 2012 (23:37 IST)

पाक मस्जिद पर फिदायीन हमला, 10 मरे

पाकिस्तान
FILE
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर भाग में खबर कबाइली इलाके में एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह की छावनी के भीतर स्थित मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

हमलावर ने अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित तिराह घाटी में लश्कर-ए-इस्लाम की छावनी पर जुमे की नमाज के वक्त हमला किया। राजनीतिक प्रशासन के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि विस्फोट से मस्जिद-मदरसा दहल उठा और कम से कम 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

लश्कर-ए-इस्लाम के उग्रवादियों ने जैसे ही हमलावर को देख कर उस पर गोली चलानी शुरू की उसने स्वयं को विस्फोट से उड़ा दिया। लश्कर-ए-इस्लाम के इस छावनी का कर्ताधर्ता संगठन के प्रमुख मंगल बाग अफरीदी का भतीजा यार वली खान है।

यार वली खान की स्थिति के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है। प्रतिबंधित समूह लश्कर-ए-इस्लाम के प्रवक्ता ने मीडिया को फोन कर इस मामले की जिम्मेदारी स्वीकार की है। (भाषा)