Daily Horoscope
✕

योग दिवस से पहले चीन पर चला योग का जादू

Updated: रविवार, 18 जून 2017 (12:42 IST)
बीजिंग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले चीन में योग का जादू छा गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और इसमें हजारों चीनी नागरिक हिस्सा ले रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह भारत के बाद यहां योग का दूसरा सबसे बड़ा उत्सव आयोजित करेंगे।
 
बीजिंग की प्रसिद्ध महान दीवार सहित कई पार्को, झीलों और रिजॉर्ट को योग स्थान के तौर पर बनाया गया है और इन जगहों पर अधिकारिक और गैर अधिकारिक योग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
 
कई सालों में योग यहां काफी लोकप्रिय हुआ है और यह चीन के प्राचीन शारीरिक फिटनेस वाले मार्शल आर्ट्स को टक्कर दे रहा है। योग को अधिकारिक मंजूरी चीनी प्रधानमंत्री ली क्वींग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दौरे पर साझा कार्यक्रम में दी थी।
 
चीन ने संयुक्त राष्ट्र में भारत द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का भी समर्थन किया था।
 
भारत के बाद पहला योग कॉलेज भारत और चीन द्वारा साझा रूप से कुनमिंग में यूनान मिंजु विश्वविद्यालय में खोला गया है। विश्वविद्यालय ने भी कई योग कार्यक्रम आयोजित कराए हैं।
 
भारतीय योग विशेषज्ञ मनमोहन भंडारी ने कहा कि जब से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को योग दिवस घोषित किया है, तब से चीन के बडे-छोटे सभी शहरों में इस दिन को योग उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। वह अपनी चीनी पत्नी यीन यान के साथ मिलकर योगी योगा स्कूल चलाते हैं। 
 
यहां भारतीय दूतावास भी इस मौके पर दर्जनों कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। सबसे बड़ा कार्यक्रम चीन की महान दीवार पर 20 जून को आयोजित किया जाएगा। पहली बार दूतावास आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के साथ मिलकर 20 युवा योग दूतों को यहां आमंत्रित किया है। (भाषा) 
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख