Hanuman Chalisa

चीन ने अरुणाचल के पास तैनात PLA बटालियन को किया सम्मानित

सोमवार, 22 अगस्त 2016 (12:27 IST)
बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा में शानदार काम करने को लेकर अरुणाचल प्रदेश के पास तिब्बत में तैनात पीएलए की एक बटालियन को विशेष रूप से सम्मानित किया। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक शी ने मानद उपाधियां दिए जाने पर हस्ताक्षर किए।

 
रिपोर्ट में एक बयान के हवाले से बताया गया है कि ट्रूप 77,656 को अपनी सीमाओं की सुरक्षा, स्थिरता कायम करने और आपदा राहत में मदद करने में शानदार काम करने को लेकर अब 'मॉडल प्लेट्यू बटालियन' उपाधि दी जाती है। हालांकि खबरों में बटालियन की पहचान नहीं बताई गई है, वहीं भारतीय रक्षा अधिकारियों और रणनीतिक थिंक टैंकों ने कहा है कि यह गांगबा द्वितीय बटालियन है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह अरुणाचल प्रदेश के पास तिब्बत के गांगबा काउंटी के शिगात्से शहर आधारित है। तिब्बत मिलिट्री एरिया कमान के तहत काम करने वाली 6 बटालियनों में यह एक है।
 
वास्तविक नियंत्रण रेखा 3,488 किमी लंबी है। चीन कहता है कि सीमा विवाद 2,000 किलोमीटर क्षेत्र का है, जो मुख्य रूप से अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है, वहीं भारत कहता है कि यह विवाद समूचे एलएसी का है जिसमें अक्साई चिन भी शामिल है जिसे चीन ने 1962 के युद्ध के दौरान हथिया लिया था।
 
शी ने पनडुब्बी 372 को भी सम्मानित किया जिसके चालक दल ने उसे एक बड़ी आपदा का शिकार होने से बचाया था। एक अन्य बयान में शी ने 4 सैन्य इकाइयों को सम्मानित करने के लिए प्रशस्ति पत्र पर हस्ताक्षर किए। (भाषा)
Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

LIVE: अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील, खत्म करो अनशन

भारत टेक्स 2026: टेक्सटाइल निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, 'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप'

ईको क्रांति शुभ लाभ 1.0 में भारत के सर्वाधिक आशाजनक हरित स्टार्टअप्स सम्मानित, सतत नवाचार की नई दिशा निर्धारित

अगला लेख