sundarkand
✕

दशकों से कोमा में रह रही महिला ने बच्चे को जन्म दिया, दुष्कर्म की आशंका

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (09:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एरिजोना राज्य की राजधानी फीनिक्स के एक अस्पताल में पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से कोमा में चल रही एक महिला मरीज ने 29 दिसंबर को एक बच्चे को जन्म दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महिला के माता-पिता की 14 साल पहले डूबने से मौत हो गई थी और उस हादसे के बाद यह कोमा में चली गई थी और एक नर्सिंग होम में भर्ती थी।


इस महिला ने 29 दिसंबर 2018 को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है लेकिन पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि आखिर किसी को भी समय रहते महिला के गर्भवती होने का पता नहीं चल सका। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने महिला के यौन शोषण की जांच शुरू कर दी है।

इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर वह महिला कैसे गर्भवती हो गई और इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अस्पताल के किसी कर्मचारी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया होगा। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल महिला की पहचान को गुप्त रखा है और सभी पुरुष स्टाफ के रक्त नमूने लेकर बच्चे के डीएनए से मिलान किया जा रहा है।

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का पता चलते ही अस्पताल प्रशासन ने अब अन्य महिला मरीजों के कमरे में अकेले पुरुष चिकित्सक अथवा किसी स्वास्थ्य कर्मी के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है और अब उनके साथ एक महिला सहकर्मी होगी।

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख