ramcharitmanas
✕

सेक्स, शराब से ज्यादा इसकी चाहत है आधुनिक मानव को...

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (15:05 IST)
पहले कहावत थी कि जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी चीजें रोटी, कपड़ा और मकान, परंतु बदलते आधुनिक दौर के साथ मनुष्य की प्राथमिकताएं भी बदल गईं हैं। एक शोध में खुलासा हुआ है कि आज के समय में 10 में से चार लोग मानव विलासिता की चीजें जैसे शराब, सेक्स, महंगे कपड़ों और चॉकलेट से ज्यादा जरूरी वाई-फाई को मानते हैं। नए अध्ययन में दावा किया गया है कि इन चीजों से इतर अब लोगों की जिंदगी में वाई-फाई अधिक महत्वपूर्ण है।
इस विषय पर किए गए अध्ययन में हर 10 में से 4 व्यक्ति ने दावा किया कि उसे विलासिता की चीजों, सेक्स, चॉकलेट और शराब की तुलना में वाई-फाई की अधिक जरूरत है। यह अध्ययन, वाई-फाई कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले 'आईपास' संस्था की ओर से किया गया था।
 
लोगों की कनेक्टिविटी आदतों को लेकर यूरोप और अमेरिका में करीब 1,700 लोगों का सर्वे किया गया। इसमें प्रतिभागियों से पूछा गया कि वे वाई-फाई की अहमियत के मुकाबले में अन्य चार लग्जरी और जरूरतों की चीजों को एक से चार की रेटिंग में नंबर दें।
 
करीब 40.2 प्रतिशत प्रतिभागियों ने वाई-फाई को प्राथमिकता दी। इसके बाद में 36.6 फीसद लोगों ने सेक्स को, 14.3 फीसद लोगों ने चॉकलेट और 8.9 प्रतिशत लोगों ने शराब को इस सूची में पहला स्थान दिया।
 
'आईपास' के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर पैट ह्यूम ने कहा कि वाई-फाई न केवल इंटरनेट कनेक्टिविटी का सबसे लोकप्रिय तरीका है, मगर अब यह कई अन्य मानव विलासिता और आवश्यकताओं को पार कर गया है। कुछ साल पहले यह सोचना भी अकल्पनीय लगता था कि कि वाई-फाई को सेक्स, शराब और चॉकलेट की तुलना में अधिक जरूरी माना जाएगा।

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख