dharma sangrah
✕

9500 से ज्यादा उड़ानें लेट, 1300 विमानों ने नहीं भरी उड़ान, अमेरिका में क्यों फेल हुए एयर सिस्टम?

Updated: गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (10:07 IST)
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे विकसित और शक्तिशाली देश माने जाने वाले अमेरिका में उस समय हड़कंप मच गया जब देश का एयर सिस्टम फेल होने की वजह से हवाई यातायात ठप हो गया। इस वजह से 9500 से ज्यादा उड़ाने लेट हो गई जबकि 1300 विमान उड़ान नहीं भर पाए। कहा जा रहा है नोटम में तकनीकी खराबी की वजह से अमेरिका में हवाई यातायात ठप हो गया। 
 
उड़ानों पर नजर रखने वाली कंपनी ‘फ्लाइट अवेयर’ के अनुसार इस खराबी के कारण घरेलू, अमेरिका आने तथा यहां से जाने वाली 9,500 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई, जबकि 1,300 उड़ाने रद्द की गईं।
 
फेल हुआ नोटम : अमेरिका में फ्लाइट के सफल संचालन के लिए नोटम (नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम) काम करता है। FAA इसी के जरिए पायलट्स को रियल टाइम सेफ्टी अलर्ट भेजता है। बुधवार को नोटम ने अपडेट जानकारी देना बंद कर दिया। इस वजह से एयर लाइंस को रनवे खुला या बंद होने से लेकर उड़ानों के संचालन से संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलना बंद हो गई। हालांकि बाद में सिस्टम ने आंशिक रूप से काम करना शुरू कर दिया।

एफएए ने एक ट्वीट में कहा, उड़ान कर्मचारियों को सुरक्षा जानकारी प्रदान करने वाले ‘नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम’ में रात में आई खराबी के बाद पूरे अमेरिका में सामान्य हवाई यातायात संचालन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है। ‘ग्राउंड स्टॉप’ को हटा लिया गया है। हम प्रारंभिक समस्या के कारणों की जांच करना जारी रखे हुए हैं। 
 
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने कहा कि फिलहाल साइबर हमले का कोई सबूत नहीं है। राष्ट्रपति ने परिवहन मंत्रालय को कारणों की पूरी जांच करने और इसके बार में जानकारी देने का निर्देश दिया है। प्रतिदिन हवाई सफर करने वाले अमेरिकियों की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है।
 
उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे सुरक्षित हों। यह राष्ट्रपति, परिवहन मंत्रालय खास तौर पर एफएए की शीर्ष प्राथमिकता है। हम कारणों के बारे में जानना चाहते हैं ताकि ऐसा दोबारा न हो।
 
परिवहन मंत्री पेटे बटिगिएग ने कहा कि उन्होंने मूल कारणों को जानने के लिए एक प्रक्रिया का निर्देश दिया है और आगे की कार्रवाई के संबंध में कुछ सिफारिशें की हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख