dharma sangrah
✕

चुटकियों में दूर हो जाएगा कमर दर्द, आई यह तकनीक

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (17:12 IST)
वॉशिंगटन। अगर आप कमर के दर्द से परेशान हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्मार्ट, यांत्रिक अंडरगारमेंट विकसित किया है जिससे कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द कम करने में मदद मिल सकती है।
 
अमेरिका में वैंडरबिल्ट विश्वविद्यालय के इंजीनियरों ने बायोमेकैनिक्स और वियरएबल तकनीक से इस अंडरगारमेंट को तैयार किया है। वियरएबल तकनीक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक यंत्र होते हैं जिन्हें शरीर पर पहना जा सकता है। वियरएबल यंत्रों में कपड़ों के दो हिस्से होते हैं जिनका इस्तेमाल सीने तथा पैरों के लिए किया जाता है। ये कपड़े नायलॉन कैनवास, लाइक्रा, पॉलिस्टर और अन्य किस्म के कपड़ों से बने होते हैं।
 
दोनों हिस्से कमर के बीच में मजबूत पट्टियों से जुड़े होते हैं और कमर के निचले हिस्से पर प्राकृतिक रबड़ के टुकड़े होते हैं। यह यंत्र इस तरह बनाया गया है कि व्यक्ति को जब जरूरत हो तभी वह इसका इस्तेमाल कर सकें।
 
इस यंत्र को एक एप से भी नियंत्रित किया जा सकता है जिसे शोधकर्ताओं के दल ने ही बनाया है। वे ब्लूटूथ के जरिए इस स्मार्ट कपड़े को नियंत्रित कर सकते हैं। इस तकनीक का मकसद जिन लोगों को कमर का दर्द है उनका इलाज करना नहीं, बल्कि कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव और मोटापा कम करके दर्द होने से रोकना है। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख